विमेंस वर्ल्डकप : ब्रिट्स के शतक से दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीती, न्यूजीलैंड पर जीत में म्लाबा के 4 विकेट

सोफी-पिलमर ने जोड़े 57 रन 

विमेंस वर्ल्डकप : ब्रिट्स के शतक से दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीती, न्यूजीलैंड पर जीत में म्लाबा के 4 विकेट
दक्षिण अफ्रीका ने महिला एकदिवसीय विश्वकप के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 9.1 ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

इंदौर। सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स (101) के शानदार शतक और एन म्लाबा (40 पर 4) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला एकदिवसीय विश्वकप के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 9.1 ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड की दूसरी हार :

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड टीम को 47.5 ओवर में 231 रन के स्कोर पर समेटने के बाद 40.5 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाकर दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिट्स ने बनाए 101 रन :

Read More चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत : शुभमन गिल

ब्रिट्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 101 रन में 15 चौके और एक छक्का लगाया। सुने लुस ने भी शानदार प्रदर्शन करते 114 गेंदों पर नाबाद 83 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ब्रिट्स और लुस ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की मैच विजयी साझेदारी की। ब्रिट्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।  

Read More आईपीएल-2027 से हटे ट्रेविस हेड : हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल, पंजाब ने स्टॉयनिस को रोका

शुरुआत अच्छी नहीं रही :

Read More वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

 इससे पहले यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में सूजी बेट्स (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद 13वें ओवर में एन डी क्लार्क ने एमेलिया केर (23) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई।

सोफी-पिलमर ने जोड़े 57 रन :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सोफी डिवाइन ने जॉर्जिया पिलमर के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 26वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने जॉर्जिया (31) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। ब्रूक हैलिडे और सोफी डिवाइन के बीच चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई। 39वें ओवर में एन म्लाबा ने ब्रूक हैलिडे (45) को अपना शिकार बनाकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाज बेबस दिखीं और अपने विकेट गंवाती रहीं। म्लाबा ने मैडी ग्रीन (4) को आउट किया।

म्लाबा ने दिया बड़ा झटका :

शतक की ओर बढ़ रही सोफी डिवाइन को भी म्लाबा ने बोल्ड आउट न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। डिवाइन ने 98 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। इसाबेला गेज 10 रन बनाकर आउट हुई। जस केर (4) के रूप में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा। लिया तहुहू (5) को म्लाबा ने आउट किया। ईडन कार्सन (4) आखिरी विकेट के रूप में रनआउट हुई। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 231 रन ही बना सकी। 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं