पहला वनडे : भारत 17 रन से जीता, विराट का 52वां शतक, कुलदीप-हर्षित की घातक गेंदबाजी से द. अफ्रीका को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का फैसला किया

पहला वनडे : भारत 17 रन से जीता, विराट का 52वां शतक, कुलदीप-हर्षित की घातक गेंदबाजी से द. अफ्रीका को हराया
विराट कोहली के 135 रन और रोहित शर्मा की 57 रनों की साझेदारी तथा कुलदीप यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया। भारत ने 349 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 332 पर सिमट गया। अंतिम ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने निर्णायक विकेट लेकर जीत दिलाई।

रांची। विराट कोहली (135) और रोहित शर्मा (57) के मध्य दूसरे विकेट की शतकीय साझेदारी के बाद कुलदीप यादव और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले एकदिवसीय मैच में 17 रन से हराकर 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। रांची में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने विराट कोहली 52 वें शतक के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट पर 349 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में अफ्रीकी टीम ने अंत तक मुकाबला किया लेकिन वह 49.2 ओवर में 332 रन सिमट गई। भारत की ओर से कोहली के 52 वें एकदिवसीय शतक और रोहित शर्मा के अर्द्धशतक के अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी 60 रन की ताबडतोड पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट हासिल किए। बडेÞ लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही। उसके शीर्ष तीन खिलाड़ी रिकल्टन, डि कॉक और मार्करम 11 रन पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जकी (72) और मार्को यानसन (70 )ने छठे विकेट के लिए धुंआधार 97 रन की साझेदारी निभा अफ्रीका का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

प्रसिद्ध के विकेट से जीता भारत :

आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 18 रन चाहिए थे। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करने आए, उन्होंने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी और कोई रन नहीं दिया। उनकी दूसरी स्लोअर पर कॉर्बिन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन कवर्स पर रोहित शर्मा के हाथों कैच हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान-अमेरिका समझौते से करीब 1,300 अंक उछला सेंसेक्स ; निफ्टी 24,000 के करीब, इन शेयरों पर रखें नज़र ईरान-अमेरिका समझौते से करीब 1,300 अंक उछला सेंसेक्स ; निफ्टी 24,000 के करीब, इन शेयरों पर रखें नज़र
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की खबर से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। ट्रंप की घोषणा के...
सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां : तेज रफ्तार कार स्कॉर्पियो पर चढ़ी, 2 महिलाओं की मौत
राज काज में क्या है खास, जानें
एएनटीएफ का शिकंजा : गैस कटर से खुला ट्रक का सीक्रेट चैंबर, बगीची में मिली गांजे की खेती
सीजेरियन डिलीवरी के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप
एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी का खेल, 6 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी