स्पेन को हरा पुर्तगाल ने जीता यूईएफए नेशंस लीग का खिताब : फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की, रोनाल्डो ने 938वां गोल बनाया

रोनाल्डो गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने 

स्पेन को हरा पुर्तगाल ने जीता यूईएफए नेशंस लीग का खिताब : फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की, रोनाल्डो ने 938वां गोल बनाया

पुर्तगाल ने स्पेन को शूटआउट में हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है।

म्यूनिख। पुर्तगाल ने स्पेन को शूटआउट में हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ वह दो बार यह कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है। म्यूनिख फुटबॉल एरिना में रविवार रात खेले गये फाइनल में दोनों टीमों के बीच अतिरिक्त समय के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी रहने के बाद हुए शूटआउट में पुर्तगाल ने स्पेन पर 5-3 से जीत दर्ज कर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

जुबिमेंडी ने गोल कर बढ़त बनाई :

स्पेन के लिए पहले हाफ में मार्टिन जुबिमेंडी ने 21वें मिनट में गोलकर अपनी टीम बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद पुर्तगाल के नूनो मेंडेस अपने पहले अंतरराष्ट्रीय गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मिकेल ओयार्जाबल ने पेड्री के पास को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में रोनाल्डो मैच के 61वें मिनट मे गोलकर पुर्तगाल को 2-2 बराबरी पर ला दिया। यह रोनाल्डा का 938वां गोल था। अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई।

रोनाल्डो गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने :

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

40 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट का अपना आठवां गोल किया और नेशंस लीग फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई