खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उतरेंगी मणिपाल की दो टीमें : बास्केटबॉल टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की चैंपियन, टेनिस में जीता था कांस्य

स्पोर्ट्स काउंसिल कर रही है पूरा सहयोग 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उतरेंगी मणिपाल की दो टीमें : बास्केटबॉल टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की चैंपियन, टेनिस में जीता था कांस्य

राजस्थान में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राज्य के 204 खिलाड़ी 16 खेलों में भाग लेंगे। मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल, टेनिस टीम और तीन निशानेबाज भी शामिल हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामकुमार बास्केटबॉल टीम को प्रशिक्षित कर रहे हैं। बास्केटबॉल, टेनिस और शूटिंग मुकाबले क्रमशः SMS स्टेडियम और जगतपुरा रेंज में होंगे।

जयपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राज्य के 204 खिलाड़ी 16 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल और टेनिस की टीमें भी इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा होंगी। साथ ही यूनिवर्सिटी के तीन निशानेबाज भी प्रतियोगिता में निशाने साधेंगे। मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने पिछले वर्ष आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में खिताब जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। वहीं पुरुष टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। शूटिंग स्पर्धाओं में भी विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-8 में जगह बनाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर ने ही की थी।

रामकुमार कर रहे हैं बास्केटबॉल टीम को तैयार :

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रामकुमार टीम को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। मणिपाल यूनिवर्सिटी परिसर में एक माह से कैंप चल रहा है। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. रीना पूनिया और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मधुरा यादव ने बताया कि हमारे कुछ खिलाड़ी बेंगलूरु में भी अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष चैंपियन बनी टीम के कुछ खिलाड़ी भी अब सरकारी नौकरियों में चले गए हैं। उनकी जगह नये खिलाड़ियों को जोड़ा गया है।

जयपुर में होंगे बास्केटबॉल, टेनिस और शूटिंग मुकाबले :

Read More आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बास्केटबॉल स्पर्धाएं 1 से 5 दिसंबर तक सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में होंगी जबकि टेनिस स्पर्धा के मुकाबले 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक एसएमएस स्टेडियम के टेनिस कोर्ट्स पर खेले जाएंगे। शूटिंग की स्पर्धाएं  24 नवंबर से 3 दिसंबर तक जगतपुरा शूटिंग रेंज पर होंगी।

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

स्पोर्ट्स काउंसिल कर रही है पूरा सहयोग :

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

डायरेक्टर स्पोर्ट्स रीना पूनिया ने बताया कि राजस्थान खेल परिषद भी टीमों की तैयारी में पूरी मदद कर रही है। खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन ने खिलाड़ियों की तैयारी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। परिषद की ओर से बास्केटबाल कोच हरजिन्दर सिंह को लगाया गया है, वहीं ट्रेनर भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा की परिषद अध्यक्ष ने जरूरत पड़ने पर एडवांस कोचिंग के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी व्यवस्था करने के लिए आश्वस्त किया है।

टीमें इस प्रकार हैं :

बास्केटबॉल टीम : करणी सिंह शेखावत, योगेश मेर, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, नवनीत सिंह यादव, कृष्णपाल सिंह गोहिल, कुशाग्र भार्गव, मोहम्मद इशान, कीर्तिराज सिंह चुंडावत, जिगराज सिंह गोहिल, अंकुश, पियुष चौधरी, गुलनवाज खान।

टेनिस टीम : संदेश दत्तात्रेय कुराले, तीर्थ दोषी, नमन शर्मा, कुणाल चौधरी, प्रियांश चौधरी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र