उमेश-अंजली की जोड़ी ने शूटिंग में जीता रजत

38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में रजत पदक जीता

उमेश-अंजली की जोड़ी ने शूटिंग में जीता रजत

राजस्थान के उमेश चौधरी और अंजली शेखावत की जोड़ी ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में रजत पदक जीता।

जयपुर। राजस्थान के उमेश चौधरी और अंजली शेखावत की जोड़ी ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में रजत पदक जीता। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में त्रिशूल इंडोर शूटिंग रेंज पर उमेश और अंजली की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। हरियाणा की प्रमोद और सुरुची की जोड़ी ने उमेश और अंजली को फाइनल में 17-7 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के अरविन्द पाटिल और सनरोबत राही की जोड़ी ने उत्तराखंड की अभिनव देशवाल और यशस्वी जोशी की जोड़ी को 17-3 से शिकस्त दे कांस्य पदक अपने नाम किया। 

आज से शुरू होगी हैंडबाल :

राष्ट्रीय खेलों में पुरुष और महिला वर्ग के इंडोर हैंडबाल मुकाबले रुद्रपुर शिवालिक इंडोर हॉल में शुक्रवार से शुरू होंगे। राजस्थान हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव यशप्रताप सिंह के अनुसार पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम को सर्विसेज, मध्य प्रदेश और मेजबान उत्तराखंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं महिला वर्ग के ग्रुप ए में राजस्थान के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं। 

मुक्केबाजी में जीता कांस्य :

Read More क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़ : बेटे की शादी से पहले पिता ने कहा अलविदा, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह के अनुसार मुक्केबाजी में पुरुष वर्ग के 75-80 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के पुष्पेन्द्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग में तरुण शर्मा ने अपना मुकाबले जीत फाइनल में जगह बना ली। 

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

कर्नाटक शीर्ष पर :

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक सहित कुल 54 पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने 27 स्वर्ण, 10 रजत, नौ कांस्य सहित कुल 46 पदक जीते। एमपी 17 स्वर्ण, सात रजत, 10 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ तीसरे व महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक