ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट, लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर हासिल किया नंबर दो स्थान

निकोलस पूरन नंबर तीन पर 

ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट, लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर हासिल किया नंबर दो स्थान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अंक तालिका में काफी उथल-पुथल देखने को मिला।

नई दिल्ली। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अंक तालिका में काफी उथल-पुथल देखने को मिला। ऑरेंज कैप तालिका में गुजरात जायंट्स के बी साई सुदर्शन आठ मैचों में 52.12 की औसत और 152.18 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाने के बाद पहले नंबर पर हैं, लेकिन विराट कोहली ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर नंबर दो स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार के मैच में 42 गेंदों में 70 रन बनाने के बाद उनके नौ पारियों में 392 रन हो गए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर तीन पर हैं, जिनकी आईपीएल सीजन की शुरूआत कमाल की थी। वह मैच नंबर सात से लेकर मैच नंबर 39 तक शीर्ष पर थे लेकिन कुछ खराब पारियों की वजह से वह नौ पारियों में 377 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव 373 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल