मेडिकल जांच के कारण मैच में हिस्सा नहीं लेंगे विलियम्सन

तीसरा टी20 नहीं खेलेंगे विलियम्सन

मेडिकल जांच के कारण मैच में हिस्सा नहीं लेंगे विलियम्सन
कोच गैरी स्टीड ने कहा कि केन कुछ समय से डॉक्टर से मिलने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे कार्यक्रम के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। 

नेपियर। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन डॉक्टर के साथ ''पूर्व नियोजित भेंट'' के कारण भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनोडसी) ने यह जानकारी दी। 

एनोडसी ने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे, जबकि मार्क चैपमेन को भी टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि केन कुछ समय से डॉक्टर से मिलने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे कार्यक्रम के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। 

स्टीड ने कहा कि हमारे खिलाड़ियो और स्टाफ का स्वास्थ्य हमारे लिये सबसे ऊपर है, और हम उन्हें ऑकलैंड (पहला एकदिवसीय मैच) में देखने के लिए उत्सुक हैं। स्टीड ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल जांच का विलियम्सन की कोहनी से कोई लेना-देना नहीं है, जिसने उन्हें समय-समय पर परेशान किया है। एनोडसी ने बताया कि विलियम्सन ऑकलैंड में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच में टीम का हिस्सा होंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल