महिला हॉकी विश्व कप : भारत ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला, चीन को 1-1 की बराबरी पर रोका

भारत विश्व कप में अब तक दो मैच खेल चुका है मगर उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

महिला हॉकी विश्व कप : भारत ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला, चीन को 1-1 की बराबरी पर रोका
एम्स्टलवीन। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में अपनी पहली जीत ढूंढ रहे भारत ने मंगलवार को चीन के साथ हुए मुकाबले में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। नीदरलैंड की राजधानी में भारत और चीन के बीच खेला गया पूल बी मैच 1-1 पर समाप्त हुआ। भारत विश्व कप में अब तक दो मैच खेल चुका है मगर उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

एम्स्टलवीन। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में अपनी पहली जीत ढूंढ रहे भारत ने मंगलवार को चीन के साथ हुए मुकाबले में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। नीदरलैंड की राजधानी में भारत और चीन के बीच खेला गया पूल बी मैच 1-1 पर समाप्त हुआ। भारत विश्व कप में अब तक दो मैच खेल चुका है मगर उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। विश्व कप के अपने पहले मैच में ड्रॉ खेलकर आई दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन मजबूत डिफेंस के कारण उन मौकों को गोल में तब्दील न कर सकीं। मैच के 16वें मिनट में लुओ टियानटियान ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया लेकिन चीन भारतीय सर्किल में गेंद को अपने काबू में नहीं रख सका। कुछ देर बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे गुरजीत कौर ने सटीक निशाने के साथ गोलपोस्ट की ओर मारा, लेकिन गोलकीपर लियु पिंग ने उसे सफलतापूर्वक रोक लिया। जियाली ने 26 वें मिनट में बढ़त बनाई  : चीन को अंतत: मैच की पहली सफलता 26वें मिनट में मिली, जब जियाली ने गेंद को भारतीय सर्किल में पाकर उसे संयम के साथ गोलकीपर सविता के आगे टहलाया, और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक चीन एक गोल की बढ़त से मैच पर हावी था और भारत को गोल की सख्त आवश्यकता थी, जो उसे वंदना कटारिया ने दिलाया। वंदना ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से सिर्फ 34 सेकंड पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मैच को 1-1 पर ला खड़ा किया। चौथे क्वार्टर में थके हुए चीनी खिलाड़ियों पर भारत पूरी तरह हावी रहा, लेकिन गोल का मौका न बना सका। मैच खत्म होने से चार मिनट पहले चीन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गेंद वाइड जाने के कारण मैच 1-1 पर ड्रॉ रहा।


न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला महत्वपूर्ण
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला भी 1-1 से ड्रॉ हुआ था। भारत को राउंड रोबिन लीग का अपना अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जो उसे विश्व कप में आगे ले जाने के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल