वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) : गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया

दो रन पर 2 विकेट गवांए

वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) : गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया

गुजरात जायंट्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) के तीसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया। 

वडोदरा। एश्ली गार्डनर (दो विकेट/ 52 रन) और डिएंड्रा डॉटिन (दो विकेट/ नाबाद 33) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) के तीसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया। 

दो रन पर 2 विकेट गवांए :

यूपी वॉरियर्स के 143 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में मात्र दो रन के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान एश्ली गार्डनर ने लॉरा वुलफार्ट के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। नौ ओवर में सोफी एकल्सटन ने लॉरा वुलफार्ट (22) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एश्ली गार्डनर ने 32 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन 18 गेंदों में (33) और हरलीन देओल 30 गेंदों में (34) रन बनाकर नाबाद रही। गुजराज जायंट्स ने 18 ओवर में 144 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। यूपी वॉरियर्स की ओर से सोफी एकल्सटन ने दो विकेट लिये।    

बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे (15) का विकेट गवां दिया। अगले ही ओवर में एश्ली गार्डनर ने दिनेश वृंदा (6) को बोल्ड कर यूपी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद उमा छेत्री और कप्तान दीप्ति शर्मा ने 51 रनों की साझेदारी बनाई। उमा छेत्री ने चार चौके लगाते हुए 24 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने 27 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। अलाना किंग 14 गेंदों में (19) नाबाद रही। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाये। गुजरात जायंट्स की ओर से प्रिया मिश्रा ने तीन, डिएंड्रा डॉटिन और एश्ली गार्डनर ने दो-दो  विकेट लिये।    

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित