वेट लिफ्टिंग में जीते 3 रजत पदक

255 किलो भार उठाकर स्वर्णिम सफलता प्राप्त की

वेट लिफ्टिंग में जीते 3 रजत पदक

मेजबान राजस्थान के खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक अपने नाम किए। ओडिशा के विश्वजीत ने 96 किलोग्राम वर्ग में कुल 137 किलो वजन उठा स्वर्ण पदक जीता।

जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में चल रही डाक विभाग की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश और ओडिशा के भारोत्तोलकों ने दो-दो स्वर्ण जीते। मेजबान राजस्थान के खिलाड़ियों ने 3 रजत पदक अपने नाम किए। ओडिशा के विश्वजीत ने 96 किलोग्राम वर्ग में कुल 137 किलो वजन उठा स्वर्ण पदक जीता। सिबाराम साहू ने 109 किलो से अधिक भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साहू ने कुल 280 किलो (स्नैच 130, क्ली एंड जर्क 150) भार उठाया। उत्तर प्रदेश के अमित कुमार ने 102 किलोग्राम वर्ग में 255 किलो भार उठाकर स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। उत्तर प्रदेश को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक ललित कुमार पटेल ने 109 किलो भार वर्ग में 163 किलो वजन उठाकर दिलाया।

हंसराज, सौरभ और भगवान को रजत
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान राजस्थान के हंसराज किराडू ने 109 किलोग्राम, सौरभ मेहता ने 102 किलोग्राम और भगवान सिंह शेखावत ने 109 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए।

पावर लिफ्टिंग में राजेश और उपेन्द्र को स्वर्ण
मध्य प्रदेश के सुकारवरे ने 59 किग्रा वर्ग में 610 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता। बिहार के उपेन्द्र कुमार (537.5 किग्रा) ने 66 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन