आखिरी वनडे 304 रनों से जीता, सीरीज में आयरलैंड का 3-0 से किया सफाया

आयरलैंड की टीम 31.4 ओवर में मात्र 131 रनों पर ढेर हो गई

आखिरी वनडे 304 रनों से जीता, सीरीज में आयरलैंड का 3-0 से किया सफाया

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 435 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

राजकोट। प्रतिका रावल (154) और कप्तान स्मृति मंधाना (135) की तूफानी शतकीय पारियों के बाद दीप्ति शर्मा (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को रिकार्ड 304  रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 435 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। महिला एकदिवसीय मैच में अब तक यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 31.4 ओवर में मात्र 131 रनों पर ढेर हो गई। 

प्रतिका-मंधाना की तूफानी शुरुआत :

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की प्रतिका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए रिकार्ड 233 रनों की साझेदारी की। 27वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने स्मृति मंधाना को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। मंधाना ने 80 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए 135 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 70 गेंदों में अपना 10वां एकदिवसीय शतक भी पूरा किया।

प्रतिका-ऋचा की शतकीय साझेदारी :

Read More खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : एथलेटिक्स में रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी, शिंटोमोन और सान्या ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड

मंधाना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आई ऋचा घोष ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट लिए 104 रनों की साझेदारी की। 39वें ओवर में आर्लीन केली ने ऋचा घोष को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ऋचा घोष ने 42 गेदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। दोहरे शतक की ओर बढ़ रही प्रतिका रावल को 44वें ओवर में फ्रेया सार्जेंट ने डेम्पसी के हाथों कैच आउट कराया। प्रतिका रावल ने 129 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए 154 रन बनाए।

Read More दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से जीत कर शृंखला में बराबरी पर आया, मार्करम का शतक कोहली-गायकवाड़ की सेंचुरी पर पड़ा भारी 

150 का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय बल्लेबाज :

Read More हार्दिक पांड्या की टी-20 टीम में हुई वापसी, फिटनेस के आधार पर चुने गए शुभमन गिल

रावल तीसरी ऐसी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 150 के आंकड़े को पार किया है। तेजल हसबनिस 28, हरलीन देओल 15 रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा 11 और जेमिमा रॉड्रिग्स चार रन बनाकर नाबाद रही। आयरलैंड की ओर से ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने दो विकेट लिए। आर्लीन केली, फ्रेया सार्जेंट और जॉर्जिना डेम्पसी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

131 रनों पर सिमटी आयरलैंड :

जवाब में आयरलैंड की टीम भारत के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के समक्ष 31.4 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई। आयरलैंड की ओर से साराह फोर्ब्स ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि ओर्ला प्रेन्डेर्गास्ट ने 36, लेह पॉल ने 15 और लौरा डेनली ने 10 रन बनाए। इनके अलावा आयरलैंड की कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन और तनुजा कंवर ने दो विकेट लिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
अमेरिका ने इटली को 100 जेएएसएसएम मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 30.1 करोड़ डॉलर...
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन