वर्ल्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट : ईशान ने स्वर्ण और आरव ने जीते दोहरे कांस्य पदक

शानदार जीत से भारतीय टेबल टेनिस में एक और नई उम्मीद जगी 

वर्ल्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट : ईशान ने स्वर्ण और आरव ने जीते दोहरे कांस्य पदक

राजस्थान के ईशान गोयल ने वडोदरा में आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेडर टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक वही और आरव आचार्य ने दोहरे कांस्य पदक जीते।

जयपुर। राजस्थान के ईशान गोयल ने वडोदरा में आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेडर टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक वही और आरव आचार्य ने दोहरे कांस्य पदक जीते। ईशान ने अंडर-11 वर्ग के फाइनल में श्रीलंका के तावी समरवीरा को 3-2 (11-9, 5-11, 7-11, 11-7, 11-4 ) से भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। राजस्थान के ही आरव आचार्य ने पहला कांस्य पदक अंडर-15 वर्ग के एकल वर्ग में भारत के लिए कांस्य हासिल किया। वही उसने अंडर-15 वर्ग की मिश्रित युगल स्पर्धा में जयपुर की ही राधिका सोनी के साथ ब्रांज मेउल जीतने में सफलता हासिल की। इसके अलावा राजस्थान के लिए भवित सिंह बिष्ट ने अंडर-13 कैटेगरी में देश के लिए कांस्य पदक जीता।  आरव ने पहले दौर में अभीक कश्यप को 3-0 से, प्री क्वार्टरफाइनल में श्रेष्ठो चक्रवर्ती को 3-1 से हरा अंतित आठ खिलाड़ियों में जगह बनाई।

क्वार्टरफाइनल में उसने  ईशान नायक को 3-2 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहा उसे साहिल रावत से हार का सामना करना पड़ा। टूनार्मेंट का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया और इसमें देश-विदेश के कई युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्वर्ण पदक विजेता ईशान गोयल अपनी टेबल टेनिस ट्रेनिंग जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में कर रहे हैं। जहां उन्हें  कृष्ण चौधरी और राहुल महावर का मार्गदर्शन मिल रहा है। ईशान वर्तमान मे राजस्थान की यू-11 टीम का भी नेतृत्व कर रहा है। इस शानदार जीत से भारतीय टेबल टेनिस में एक और नई उम्मीद जगी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल