अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क की लगातार बढ़ रही कमाई, 2027 तक बन सकते हैं विश्व के पहले Trillionaire

मस्क की संपत्ति सालाना औसतन 110 प्रतिशत बढ़ रही है

 अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क की लगातार बढ़ रही कमाई, 2027 तक बन सकते हैं विश्व के पहले Trillionaire

ब्रिटेन के अखबार 'द गार्डियन' ने इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी के एक पेपर का हवाले से यह जानकारी दी है।

वाशिंगटन। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन (10 खरब) से अधिक की संपत्ति अर्जित कर विश्व के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। ब्रिटेन के अखबार 'द गार्डियन' ने इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी के एक पेपर का हवाले से यह जानकारी दी है। इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी अमीर लोगों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखने वाली कंपनी है। 

गौरतलब है कि मस्क की संपत्ति सालाना औसतन 110 प्रतिशत बढ़ रही है, जिसके आधार पर यह पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 'फोब्र्स' के अनुसार वर्तमान में 81.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाले भारतीय अरबपति गौतम अडानी 2028 में दूसरे ट्रिलियनेयर बन सकते हैं, बशर्ते उनकी संपत्ति में वर्तमान 123 प्रतिशत प्रति वर्ष की वृद्धि दर बनी रहे। इसी वर्ष अमेरिकी वीडियो कार्ड डेवलपर एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग भी तेरह अंकों की नेटवर्थ तक पहुंच सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त
शहर में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण एवं रिफलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
1029 करोड़ की वसूली के लिए बड़ा अभियान : एआईटीपी बसों की भी होगी जांच, बकाया सूची जारी
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण