मणिपुर : कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील, नागरिकों ने किया कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान

मणिपुर के कुछ जिलों में सुबह पांच बजे से 10 बजे तक पांच घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई

मणिपुर : कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील, नागरिकों ने किया कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान

कुकी उग्रवादियों द्वारा हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण कर्फ्यू लगाया गया है

इंफाल। मणिपुर के कुछ जिलों में सुबह पांच बजे से 10 बजे तक पांच घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। कुकी उग्रवादियों द्वारा दो पुरुषों, छह महिलाओं और बच्चों की हत्या के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है । कुछ व्हाइट लिस्टेड कनेक्शनों को छोड़कर इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। सत्तारूढ़ और विपक्षी विधायकों तथा नागरिक समाज ने केन्द्र सरकार से महिलाओं और बच्चों की हत्या करने वाले कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

बैठक में केंद्र से जिरीबाम में छह मासूम महिलाओं और बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों के खिलाफ सात दिनों के भीतर सामूहिक अभियान शुरू करने को कहा गया। बैठक में कहा गया कि जिरीबाम में छह मासूम मैतेई महिलाओं और बच्चों, सात नवंबर को जिरीबाम में एक हमार महिला की मौत और नौ नवंबर को बिष्णुपुर जिले के सैटन में एक मैतेई महिला किसान की हत्या से संबंधित मामलों को तुरंत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया जाए।

बैठक में छह मासूम महिलाओं और बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों को सात दिन के भीतर गैरकानूनी संगठन घोषित करने का निर्णय लिया गया। यदि निर्दिष्ट अवधि के भीतर उपरोक्त प्रस्तावों को लागू नहीं किया जाता है तो सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक राज्य के लोगों के परामर्श से भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकारों से मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जल्द से जल्द सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। इस बीच, राज्य कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर संकट को हल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है।

Read More खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
जिला स्पेशल टीम ने रावत नगर में छापा मारकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़। पुलिस ने...
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन
परवन वृहद परियोजना : अनियमितताओं, देरी और राजनीतिक आरोपों के बीच अटकी हाड़ौती की जीवनदायिनी
CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 
सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल