चिली में डेंगू के 135 मामले दर्ज, पीड़ित दूसरे देशों की यात्रा के दौरान हुए संक्रमित 

मांसपेशियों में काफी तीव्र दर्द होता है

चिली में डेंगू के 135 मामले दर्ज, पीड़ित दूसरे देशों की यात्रा के दौरान हुए संक्रमित 
गार्सिया ने बताया कि चिली में स्थानीय स्तर पर डेंगू संक्रमण का कोई मामला नहीं है तथा इससे पीड़ति सभी लोग दूसरे देशों की यात्रा के दौरान संक्रमित हुए हैं। 

सैंटियागो। लैटिन अमेरिकी देश चिली में अब तक डेंगू के 135 मामले दर्ज किए गए और सभी पीड़ित दूसरे देशों की यात्रा के दौरान संक्रमित हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख क्रिश्चियन गार्सिया ने यह जानकारी दी। गार्सिया ने बताया कि चिली में स्थानीय स्तर पर डेंगू संक्रमण का कोई मामला नहीं है तथा इससे पीड़ति सभी लोग दूसरे देशों की यात्रा के दौरान संक्रमित हुए हैं। 

चिली में 2023 में 90 मामले दर्ज किए गए थे और इस साल अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 135 हो गया है। पिछले साल से सात क्षेत्रों में डेंगू के लिये स्वास्थ्य चेतावनी लागू है। स्वास्थ्य मंत्री जिमेना एगुइलेरा ने कहा कि डेंगू स्पर्शोन्मुख हो सकता है, लेकिन जिन लोगों में लक्षण होते हैं उन्हें सामान्य रूप से बुखार और सामान्य तकलीफें  होती हैं तथा मांसपेशियों में काफी तीव्र दर्द होता है।         

 

Tags: Dengue

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें पूर्व न्यायाधीश...
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष