रूस-यूक्रेन हमले का 26वां दिन: पुतिन से बातचीत को तैयार, जंग नहीं थमी तो तीसरा विश्व युद्ध : जेलेंस्की

आर्ट स्कूल पर बमबारी, 400 लोगों के दबने की आशंका

रूस-यूक्रेन हमले का 26वां दिन: पुतिन से बातचीत को तैयार, जंग नहीं थमी तो तीसरा विश्व युद्ध : जेलेंस्की
पुतिन बातचीत को तैयार नहीं : तुर्की

कीव। रूस-यूक्रेन जंग के 25 वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रविवार को पुरानी पेशकश दोहराई। जेलेंस्की ने कहा कि मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हूं। लेकिन, हमें यह ध्यान रखना होगा कि अगर यह बातचीत नाकाम हो गई और जंग नहीं थमी तो थर्ड वर्ल्ड वॉर होना तय हो जाएगा। रविवार को रूस ने माइकोलाइव में हाइपरसोनिक मिसाइल किन्झॉल से हमला किया है। हाइपरसोनिक मिसाइल से किया गया दूसरा हमला है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में एक फ्यूल स्टोरेज तबाह कर दिया है। रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में एक आर्ट स्कूल पर बमबारी की है। यहां लगभग 400 लोगों ने शरण ली थी। लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इसके पहले यहां एक थिएटर पर बमबारी हुई थी, जहां कम से कम 1,000 नागरिकों ने शरण ली थी।

पुतिन बातचीत को तैयार नहीं : तुर्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो मैसेज में भले ही मॉस्को से सीधी बातचीत की अपील की है, लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप अर्दोआन के चीफ एडवाइजर ने दावा किया है कि पुतिन फिलहाल ऐसी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। अर्दोआन के प्रवक्ता की भी भूमिका निभा रहे इब्राहिम कलिन ने कहा, पुतिन का मानना है कि लीडर्स लेवल पर मीटिंग की पोजिशन फिलहाल नहीं आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय