छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट प्रतिमा गिरी, पीएम मोदी ने पिछली साल किया था अनावरण

नट और बोल्ट में जंग लगने के कारण गिरी प्रतिमा

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट प्रतिमा गिरी, पीएम मोदी ने पिछली साल किया था अनावरण
छत्रपति शिवाजी महाराज की महाराष्ट्र के में बनी 35 फीट की प्रतिमा ढह गई, जिसका अनावरण पिछली साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज की महाराष्ट्र के में बनी 35 फीट की प्रतिमा ढह गई, जिसका अनावरण पिछली साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बताया जा रहा है कि नट और बोल्ट में जंग लगने के कारण प्रतिमा गिरी है।

कांग्रेस ने प्रतिमा के अनावरण और ढह जाने के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई। हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।"  

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "भाजपा का बनाया हुआ हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जिस प्रतिमा का अनावरण स्वयं प्रधानमंत्री जी ने किया हो उसका गिर जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसके निर्माण से संबंधित सभी सरकारी-गैर सरकारी लोगों की गहन जाँच-पड़ताल हो और कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ये केवल महाराष्ट्रवासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए भावनात्मक ठेस पहुँचाने वाली घटना है। महाराष्ट्र की जनता आगामी चुनावों में भाजपाई भ्रष्टाचार के ऐसे कुकृत्यों का जवाब भाजपा सरकार को गिरा कर देगी।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
मामूली बुखार या सर्दी-जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। विश्व...
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद