ट्रंप की धमकी पर ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के करीबी का पलटवार, कहा- अपने सैनिकों की सलामती चाहिए तो ईरान में दखल नहीं दे अमेरिका

अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा 

ट्रंप की धमकी पर ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के करीबी का पलटवार, कहा- अपने सैनिकों की सलामती चाहिए तो ईरान में दखल नहीं दे अमेरिका

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम लीडर खामेनेई के सलाहकार अली लारिजानी ने कहा कि ईरान में आंदोलनों के पीछे अमेरिका है। उन्होंने चेताया कि अमेरिकी हस्तक्षेप से पूरा क्षेत्र अस्थिर होगा और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचेगा।

तेहरान। ईरान का खामेनेई शासन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से बौखला गया है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार ने आरोप लगाया कि ईरान में चल रहे आंदोलन के पीछे अमेरिका का हाथ है। उन्होंने ट्रंप की धमकी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमेरिका को अपने सैनिकों की सुरक्षा की परवाह है तो वो ईरान में दखल नहीं देगा। ट्रंप ने शुक्रवार को ट्रूथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। अगर प्रदर्शनकारियों को गोली मारी गई और उनकी हत्या की गई, तो अमेरिका पूरी तरह तैयार है।

अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा :

ट्रंप की इस धमकी पर पलटवार करते हुए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इजरायली अधिकारियों और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से यह साफ है कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा था। हम वास्तव में प्रदर्शन कर रहे लोगों और तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के बीच स्पष्ट अंतर करते हैं। ट्रंप को यह समझना चाहिए कि इस घरेलू मामले में अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने धमकी के अंदाज में आगे लिखा, अमेरिकी जनता को यह जानना चाहिए।

Read More भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज

ट्रंप की इस धमकी पर पलटवार करते हुए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इजरायली अधिकारियों और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से यह साफ है कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा था। हम वास्तव में प्रदर्शन कर रहे लोगों और तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के बीच स्पष्ट अंतर करते हैं। ट्रंप को यह समझना चाहिए कि इस घरेलू मामले में अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने धमकी के अंदाज में आगे लिखा, अमेरिकी जनता को यह जानना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल   राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल  
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उत्तर अंचल ने राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित। उद्घाटन डॉ. चंद्रमणि शर्मा ने...
आज का भविष्यफल     
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण
मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा