माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, इलाके में जारी ऑपरेशन 

काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है

माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, इलाके में जारी ऑपरेशन 

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 नक्सलियों को मार गिराया।  मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए गए हैं। तोड़का के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई थी।  

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में जवाब दिया। इलाके में गोलीबारी जारी है। इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता