सर्वदलीय बैठक महज औपचारिकता : सरकार ने स्पष्ट किए इरादे, जयराम रमेश ने कहा- यह संसदीय इतिहास का सबसे छोटा सत्र होगा

लोकसभा की एक समिति के पास है

सर्वदलीय बैठक महज औपचारिकता : सरकार ने स्पष्ट किए इरादे, जयराम रमेश ने कहा- यह संसदीय इतिहास का सबसे छोटा सत्र होगा

ह सत्र 15 दिनों का है और यह संसदीय इतिहास का सबसे छोटा सत्र होगा। मोदी सरकार ने पारित होने के लिए 13 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक को महज एक औपचारिकता करार दिया और कहा कि सरकार को मनमानी करनी है और विपक्ष को बताए बिना कुछ विषय सूचीबद्ध कर उसने अपने इरादे स्पष्ट भी कर दिए हैं। बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कल से शुरु हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए मोदी सरकार की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक महज एक औपचारिकता है। यह सत्र 15 दिनों का है और यह संसदीय इतिहास का सबसे छोटा सत्र होगा। मोदी सरकार ने पारित होने के लिए 13 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। इनमें से एक अध्यादेश का स्थान लेता है और 2 लोकसभा की एक समिति के पास  है।

उन्होंने कहा कि जो विधेयक पेश किए जाने हैं उनमें दस विधेयकों की संबंधित स्थायी समिति द्वारा जाँच नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सदन की कार्यवाही के लिए भले ही कुछ विधेयक सूचीबद्ध न किये हों लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि इस छोटे सत्र के अंत में सरकार अचानक कुछ नए विधेयक लेकर आये और सदन में पारित करने के लिए उन्हें रखे। उनका कहना था कि इस बात का संकेत सरकार पहले ही दे चुकी है, जब उसने विपक्ष से कोई परामर्श किए बिना एक विषय को अल्पकालिक चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया है। यह कदम उठाकर सरकार ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

 

Tags: formality

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत