'अवास्तविक मांगों' पर अड़े इजरायल की सोच से प्रभावित अमेरिका: बघाई ने कहा- क्या पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करना गैर-जिम्मेदाराना  

होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना हमारा प्रस्ताव

'अवास्तविक मांगों' पर अड़े इजरायल की सोच से प्रभावित अमेरिका: बघाई ने कहा- क्या पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करना गैर-जिम्मेदाराना  

ईरान ने अपने शांति प्रस्ताव को "तार्किक" बताते हुए अमेरिकी रुख की आलोचना की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे केवल संपत्ति की मुक्ति और समुद्री सुरक्षा जैसे वैध अधिकार मांग रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा प्रस्ताव को "अस्वीकार्य" बताने के बाद ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका अब भी इजरायली दबाव में काम कर रहा है।

तेहरान। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए  ईरान ने कहा है कि उसका प्रस्ताव "उदार और तार्किक" था, जबकि अमेरिका अब भी इजरायल की सोच से प्रभावित "अवास्तविक मांगों" पर अड़ा हुआ है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान की ओर से अमेरिकी प्रस्ताव के जवाब में जो योजना भेजी गयी, वह "हद से ज्यादा" नहीं थी और उसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता स्थापित करना था।

उन्होंने कहा, "हमने किसी प्रकार की रियायत की मांग नहीं की। हमने केवल ईरान के वैध अधिकारों की बात की है।" बघाई ने सवाल किया कि क्या क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने, ईरानी जहाजों के खिलाफ "समुद्री डकैती" रोकने तथा वर्षों से अवरुद्ध ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने की मांग अनुचित कही जा सकती है। उन्होंने कहा, "क्या होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का हमारा प्रस्ताव अवास्तविक है? क्या पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करना गैर-जिम्मेदाराना है?"

इससे पूर्व, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा और उसे "पूरी तरह अस्वीकार्य" पाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने समाचार पोर्टल एक्सियोस को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने ईरान के जवाब पर बेंजमिन नेतन्याहू से भी चर्चा की है। ईरान ने रविवार को अमेरिकी प्रस्ताव के जवाब में अपना औपचारिक प्रस्ताव भेजा था। ईरान पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि मौजूदा चरण में वार्ता का केंद्र केवल क्षेत्रीय युद्ध समाप्त करना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में राजस्थान के डेयरी विकास एवं पशुपालन से जुड़े भावी कार्ययोजना की...
NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच; NTA ने मानी जिम्मेदारी
लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत की गिरावट, इन शेयरों में दिखा एक्शन
जयपुर की सुरुचि शर्मा कान्स में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति से बढ़ा शहर का गौरव
नीति आयोग ने सराहा राजस्थान का शिक्षा मॉडल, एकीकृत विद्यालयों में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर
एसआई भर्ती परीक्षा-2021 : 20 सितंबर को पुनः होगा परीक्षा का आयोजन, 16 मई से कर सकेंगे आवेदन में संशोधन
बजाज ऑटो ने निकाला ऑफर, पल्स रपर मिलेगी विशेष छूट