शर्तों पर फंसा अमेरिका का पेंच : टस से मस नहीं ईरान, गतिरोध में फंसती दिख रही ट्रंप की रणनीति

किसी भी कार्रवाई का माकूल जवाब देंगे : ईरान

शर्तों पर फंसा अमेरिका का पेंच : टस से मस नहीं ईरान, गतिरोध में फंसती दिख रही ट्रंप की रणनीति

ईरान को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति उलझन में दिख रही है। सैन्य धमकियों और कड़े बयानों के बावजूद तेहरान झुकने को तैयार नहीं। ट्रंप ने प्रस्तावित हमला टालते हुए समझौते के लिए समय दिया, लेकिन चेतावनी दी कि असफल वार्ता पर बड़ा सैन्य एक्शन होगा। ईरान ने भी हर कार्रवाई का जवाब देने का दावा किया।

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर रणनीति फिलहाल गतिरोध में फंसती दिखाई दे रही है, क्योंकि कड़े बयानों, सैन्य धमकियों और प्रत्यक्ष कार्रवाई के बावजूद ईरान अपने पुराने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं है। अमेरिका की ओर से लगातार बदलते संकेतों और लक्ष्यों के बीच ईरान संघर्ष में उसकी स्थिति को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ट्रंप और उनके सहयोगी जहां दावा कर रहे हैं कि अमेरिका ने इस संघर्ष में बढ़त हासिल कर ली है और ईरान समझौते के लिए तैयार है, वहीं तेहरान इसका उल्टा दावा कर रहा है। ट्रंप ने हाल ही में ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला टाल दिया था। उन्होंने कहा था कि सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने उनसे बातचीत को और समय देने का आग्रह किया था। समझौता नहीं हुआ तो बड़ा हमला: ट्रम्प  सैन्य कार्रवाई रोकने के बावजूद ट्रंप ने सख्त रुख बनाए रखते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी सैन्य नेतृत्व को निर्देश दिया है कि यदि स्वीकार्य समझौता नहीं होता है तो ईरान पर पूर्ण और बड़े पैमाने के हमले के लिए तैयार रहें। उन्होंने कई बार ईरान के लिए समय सीमा तय की, लेकिन अंतिम समय में पीछे हट गए।

किसी भी कार्रवाई का माकूल जवाब देंगे: ईरान

दूसरी ओर, आंतरिक अस्थिरता, कमजोर अर्थव्यवस्था और कई शीर्ष नेताओं की मौत के बावजूद ईरान ने संकेत दिया है कि वह किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है। ईरान ने ट्रंप की अधिकांश मांगों को खारिज कर दिया है। ईरान अब तक अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को छोड़ने, हमास और हिज्बुल्लाह जैसे क्षेत्रीय सहयोगी संगनों को समर्थन समाप्त करने तथा अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करने की अमेरिकी मांगों को मानने से इनकार करता रहा है।

Tags: trumps

Post Comment

Comment List

Latest News

डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां   डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां  
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच क्रूड ऑयल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित। कई पंपों पर पेट्रोल या डीजल खत्म,...
इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता 
जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को आयोजित होंगी वेलनेस गतिविधियां, सीएचओ और आशा टीम करेंगी आमजन को जागरूक
उत्तराखंड में हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर : महिला पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर-बीकानेर फ्लाइट सेवा फिर शुरू : यात्रियों को राहत, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
ऑपरेशन म्यूल हंटर : साइबर ठग गिरफ्तार, खाते में 4 दिन में आए 1.17 करोड़ रुपए