अरविंद केजरीवाल का सरकार पर आरोप : चंद अरबपतियों पर लुटा रहे देश का खजाना, कहा - अगर अमीरों का लोन माफ ना करें, तो टैक्स हो जाएग आधा 

देश का खजाना चंद अरबपति दोस्तों पर लुटाने का आरोप लगाया 

अरविंद केजरीवाल का सरकार पर आरोप : चंद अरबपतियों पर लुटा रहे देश का खजाना, कहा - अगर अमीरों का लोन माफ ना करें, तो टैक्स हो जाएग आधा 
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अहम मुद्दे पर एक चिट्टी लिखी है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर देश का खजाना चंद अरबपति दोस्तों पर लुटाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अहम मुद्दे पर एक चिट्टी लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जो केंद्र सरकार है, वह देश के चंद अरबपति दोस्तों पर सारा खजाना लुटा रही है। उन्होंने कहा कि पहले अपने अरबपति दोस्तों को कर्ज देते हैं, फिर माफ कर देते हैं। अभी तक करीब 500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिए हैं।

सरकार को कर्ज माफ करना है, तो मध्यम वर्ग और किसान का माफ करे। मध्यम वर्ग साल में 12 लाख रुपये कमाता है और उसकी आधी कमाई अलग-अलग प्रकार के टैक्स भरने में चला जाता है और बदले में उसे कुछ नहीं मिलता है। अरबपति के कर्ज को माफ ना करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि मैंने हिसाब लगाया है, अगर अमीरों का लोन माफ न किया जाए, तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 

 

Read More अखिलेश की बयानबाजी पर मायावती का पलटवार, बोलीं- अहंकारी और अलोकतांत्रिक रवैये पर मांगें माफी 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे