मध्य प्रदेश: भोजशाला में ASI का सर्वे जारी

मध्य प्रदेश: भोजशाला में ASI का सर्वे जारी
ऐतिहासिक स्थल भोजशाला परिसर में हिंदू धर्मावलंबी सरस्वती देवी का मंदिर मानकर वहां पूजा अर्चना करते हैं, जबकि मुस्लिम धर्मावलंबी इस परिसर में एक इबादतस्थल मानते हुए नमाज पढ़ते हैं।

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का दल सर्वेक्षण कार्य के लिए आज फिर पहुंचा। सुरक्षा प्रबंधों के बीच एएसआई की टीम में शामिल सदस्य भोजशाला परिसर पहुंचे। ऐतिहासिक स्थल भोजशाला परिसर में हिंदू धर्मावलंबी सरस्वती देवी का मंदिर मानकर वहां पूजा अर्चना करते हैं, जबकि मुस्लिम धर्मावलंबी इस परिसर में एक इबादतस्थल मानते हुए नमाज पढ़ते हैं।

लगभग बीस साल पहले बनायी गयी व्यवस्था के अनुरूप प्रत्येक मंगलवार को सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की जाती है और शुक्रवार को नमाज पढ़ी जाती है।  हाल ही में राज्य उच्च न्यायालय ने एएसआई को भोजशाला परिसर का ''वैज्ञानिक सर्वेक्षण" करने का आदेश दिया है। इसके बाद एएसआई की टीम ने पिछले सप्ताह से सर्वेक्षण की कार्रवाई शुरु की। होली के अवकाश के बाद आज फिर से टीम के सदस्य सर्वेक्षण के लिए पहुंचे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित