Asian Games2023: भारत ने 100वां पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता 100वां मेडल

Asian Games2023: भारत ने 100वां पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदकों का आंकड़ा सौ पहुंचा दिया।

हांगझू। भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदकों का आंकड़ा सौ पहुंचा दिया।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज यहां जियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में एशियाई खेलों 2023 के फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 26-25 से स्वर्ण पदक जीत लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के एशियाई खेलों में 100वां पदक जीतने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मोदी ने एक्स पर कहा कि भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं।

Read More केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान

मोदी ने कहा मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।

Read More ट्रंप ने मार्क रुट्टे से की मुलाकात : बैठक के बाद ईरान युद्ध में अमेरिका का समर्थन नहीं करने पर की नाटो की आलोचना, बातचीत के विवरण का खुलासा नहीं

उन्होंने कहा प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है।

Read More महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह

श्री मोदी कहा''मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।''

महाद्वीपीय प्रतियोगिता के इतिहास में महिला कबड्डी में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2010 गुआंगजौ और 2014 इंचियोन महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे तथा 2018 जकार्ता खेलों में उपविजेता रही थी।

चीनी ताइपे ने हांगझू में कबड्डी में 2018 जकार्ता के कांस्य को रजत में बदला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ