ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने मोदी से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत पर की चर्चा 

साझा दृष्टिकोण द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने मोदी से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत पर की चर्चा 

दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। 

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए संघीय चुनावों में ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उप प्रधानमंत्री मार्लेस को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। 

इस साझेदारी के इस वर्ष पांच साल पूरे हो गए। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला, महत्वपूर्ण खनिजों, नवीन और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए साझा दृष्टिकोण द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा।  

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं,...
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग