बाइडेन ने ओड़िशा रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

बाइडेन ने ओड़िशा रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
बाइडेन ने एक बयान में कहा, मैं और मेरी पत्नी जिल बाइडेन भारत में घातक रेल दुर्घटना की दुखद खबर से स्तब्ध है।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और मॉस्को एंड ऑल रस के पैट्रिआर्क किरिल ने भारत के ओडिशा राज्य में हुई रेल दुर्घटना पर  शनिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की।

बाइडेन ने एक बयान में कहा, मैं और मेरी पत्नी जिल बाइडेन भारत में घातक रेल दुर्घटना की दुखद खबर से स्तब्ध है। हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने इस भयानक घटना में अपने प्रियजनों को खोया है और कई लोग घायल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि अमेरिका में लोग भारत के लोगों के साथ शोक मना रहे हैं।

पैट्रिआर्क किरिल ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए एक पत्र में अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इन शोकाकुल दिनों में, मैं उन सभी के साथ सहानुभूति रखता हूं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने रिश्तेदारों, प्रियजनों और दोस्तों को खो दिया। कृपया उन्हें सांत्वना और समर्थन दें।

भारतीय रेल मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार शाम ओड़िशा के बालासोर शहर के पास कोलकाता से चेन्नई जा रही एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराने के कारण पटरी से उतर गए और विपरीत ट्रैक पर गिर गए। कुछ देर बाद एक और पैसेंजर ट्रेन उनसे टकरा जाने से कुल 17 डिब्बे पटरी से उतरे और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Read More युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई