राहुल गांधी का बड़ा दावा- अडानी ने लो-ग्रेड का कोयला तीन गुने दाम में बेचकर कमाए हज़ारों करोड़ रुपए
4 जून के बाद हम इस महाघोटाले की जांच करेंगे
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गौतम अडानी को लेकर एक बड़ा दावा किया है जिसमें उन्होनें कहा है कि अडानी ने लो-ग्रेड कोयला खरीदकर उसको तीन गुने दाम में बेचकर हजारों करोड़ों रुपए कमाए है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गौतम अडानी को लेकर एक बड़ा दावा किया है जिसमें उन्होनें कहा है कि अडानी ने लो-ग्रेड कोयला खरीदकर उसको तीन गुने दाम में बेचकर हजारों करोड़ों रुपए कमाए है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है। वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है। क्या प्रधानमंत्री बताएंगे इस खुले भ्रष्टाचार पर ED, CBI और IT को शांत रखने के लिए कितने टेंपो लगे? 4 जून के बाद INDIA की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी।"
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 18:40:51
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...

Comment List