केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेन किलर निमेसुलाइड से लेकर 100 mg से ज्यादा की टैबलेट पर लगाया बैन, जानें क्यों ?

सरकार ने हाई-डोज निमेसुलाइड पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेन किलर निमेसुलाइड से लेकर 100 mg से ज्यादा की टैबलेट पर लगाया बैन, जानें क्यों ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। 29 दिसंबर 2025 को जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, 100 मिलीग्राम (mg) से अधिक डोज वाली निमेसुलाइड की ओरल टैबलेट्स के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। 29 दिसंबर 2025 को जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, 100 मिलीग्राम (mg) से अधिक डोज वाली निमेसुलाइड की ओरल टैबलेट्स के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह निर्णय ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड और ICMR की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

लीवर और किडनी के लिए गंभीर खतरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि निमेसुलाइड का अधिक मात्रा सेवन करने से लीवर टॉक्सिसिटी (Hepatotoxicity) और किडनी को गंभीर नुकसान होने का खतरा बना रहता है। चूंकि बाजार में पैरासिटामॉल और इबुप्रोफेन जैसे अधिक सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए इस जोखिम भरी दवा के हाई-डोज संस्करण को प्रतिबंधित करना जनहित में आवश्यक समझा गया। गौरतलब है कि, 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह दवा भारत में 2011 से ही पूरी तरह प्रतिबंधित है।

वैश्विक स्तर पर स्थिति

Read More NCERT की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट चिंतिंत, सीजेआई बोले- किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

बता दें कि निमेसुलाइड दुनिया की सबसे विवादित दवाओं में से एक रही है और अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में इसे कभी मंजूरी ही नहीं दी गई। इसके साथ ही बता दें कि आयरलैंड, स्पेन और फिनलैंड जैसे यूरोपीय देशों ने लीवर डैमेज के मामलों के बाद इसे बहुत पहले ही प्रतिबंधित कर दिया था। भारत में अब केवल 100 mg या उससे कम की खुराक ही वयस्कों के लिए उपलब्ध रहेगी, वह भी कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में। विशेषज्ञों का कहना है कि दर्द और बुखार के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना खतरनाक हो सकता है।

Read More ईरान को लेकर ट्रम्प सख्त : परमाणु कार्यक्रम को लेकर दी चेतावनी, कहा- किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी अमेरिकी सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर...
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव