राजधानी दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, विरोध प्रदर्शन में 22 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दिल्ली में प्रदूषण के बीच इंडिया गेट पर प्रदर्शन, पुलिस पर पेपर स्प्रे

राजधानी दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, विरोध प्रदर्शन में 22 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर जारी विरोध प्रदर्शन में अचानक तनाव बढ़ गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने माओवादी हिडमा के समर्थन में नारे लगाए और पुलिस पर पेपर स्प्रे कर दिया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। दो एफआईआर दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में प्रदूषण के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, जिसके कारण यहां लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। ऐसे में प्रदूषण से राहत के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर लोग सरकार के विरूद्व विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हाल ही में मारे गए माओवादी हिडमा के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने एक्शन लिया, लेकिन इसके विपरित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेपर स्प्रे का उपयोग किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कई लोग गिरफ्तार

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने और पुलिस वालों पर मिर्च स्प्रे करने के आरोप में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की और करीब 22 लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस मौके पर तैनात है और अन्य लोगों की तलाशी कर रही है।

Read More BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान