भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी सहित 3 बच्चों को मारी गोली, तीनों मासूमों की मौत 

पति पत्नी के बीच हुई थी कहा सुनी

भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी सहित 3 बच्चों को मारी गोली, तीनों मासूमों की मौत 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शनिवार दोपहर में अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शनिवार दोपहर में अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने पत्रकारों को बताया कि आज दोपहर पति पत्नी के बीच कहा सुनी हुई। इसी दौरान योगेश रोहिला पुत्र स्वर्गीय रमेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी और तीनों बच्चों को उनके सिर से सटाकर गाली मार दी। दो बच्चों 7 वर्षीय देवांश और उसकी बहन श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसकी पत्नी नेहा और एक पुत्र शिवांस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शिवांस की भी मौत हो गई। जबकि नेहा को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद रोहिला घटना स्थल पर ही बना रहा और उसने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। एसएसपी ने घटना के बारे में पूछताछ की तो रोहिला ने कहा कि उसे अपनी पत्नी चरित्र को लेकर शक था इसी कारण उन पर गोलिया चलाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर खबर लिखे जाने तक नेहा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग