अमेरिका में गौतम अडानी पर लगे रिश्वत सहित धोखाधड़ी के आरोप, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट 

भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी

अमेरिका में गौतम अडानी पर लगे रिश्वत सहित धोखाधड़ी के आरोप, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट 

मामले में आरोपल गने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया है। 

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर बड़े आरोप लगे है। अडानी सहित 7 अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। अडानी पर कथित रूप से अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने और अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले में आरोप लगने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया है। 

इस मामले में अभियोजकों ने आरोपों की घोषणा की है। अडानी ग्रुप पर आरोप लगाया गया कि सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। अभियोग में कहा गया कि अडानी और अन्य ने करीब 265 मिलियन डॉलर (करीब 2237 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी है। अडानी पर आरोपों के कारण भारतीय शेयर बाजार में अडानी समूह के लिस्टेड स्टॉक्स गिर गया। अडानी समूह के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। 

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए आरोप निराधार : अडानी समूह
अडानी समूह ने कहा कि अमेरिका के न्याय विभाग और प्रतिभूति बाजार विनियामक (सेक) द्वारा अडानी ग्रीन कंपनी के निदेशकों के खिलाफ लगाये गये आरोप निराधार है और इनका खंडन किया जाता है। अडानी समूह ने जारी बयान में कहा कि अदालत में लगाये गये आरोप सिर्फ आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक की दोष साबित नहीं हो जाते। हम कानून का हर संभव सहारा लेंगे। उन्होंने कहा कि अडानी समूह अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पलायंस के उच्चतम मानकों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह पूरा भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले समूह है और नियमों का पूर्णरूप तथा दृढ़ता से पालन करते हैं।

Read More  बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने आए हैं राहुल गांधी : अरविन्द

Read More सैफ अली खान पर हमले के आरोपी का है बांग्लादेश से कनेक्शन, नहीं मिला कोई भी भारतीय पहचान-पत्र 

Read More पाकिस्तान : भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 साल की सजा

Tags: adani

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर में वाइस चांसलर्स सम्मेलन 2025 का सफल समापन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर में वाइस चांसलर्स सम्मेलन 2025 का सफल समापन
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर (एनएलयूजे) में आयोजित दो दिवसीय वाइस चांसलर्स सम्मेलन 2025 "भारत में कानूनी शिक्षा का भविष्य" विषय...
केजरीवाल पंजाब सरकार का पैसा लूटकर रोज संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करते हैं : रवनीत सिंह बिट्टू
चीन का दौरा कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प, जिनपिंग से फोन पर की बात 
इजरायल के पास गाजा में युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार, नए तरीकों से ऐसा करेंगे : नेतन्याहू
परिवार के बाहर रहने पर बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अब पाकिस्तान के आम लोग घर में पाल सकते हैं शेर, चीता और टाइगर, 50,000 रुपए देकर लेना होगा लाइसेंस
भजनलाल सरकार ने पूरे नही किए वादे, सेवादल की बढ़ी जिम्मेदारी : डोटासरा