नेपाल में नदी में गिरी भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस, 14 लोगों की मौत

यात्रियों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है

नेपाल में नदी में गिरी भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस, 14 लोगों की मौत

पुलिस ने अनुमान लगाया है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। अन्य यात्रियों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

काठमांडू। नेपाल के गंडकी प्रांत में 40 से अधिक भारतीयों को लेकर जा रही बस के मर्सियांगडी नदी में गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि तनहुन जिले के अंबु खैरेनी में हादसे का शिकार हुई भारतीय नंबर प्लेट वाली यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। अन्य यात्रियों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 14 शव बरामद किये गये हैं और 16 घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार राया ने बताया कि नेपाल पुलिस, एपीएफ और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से कुछ घायल यात्रियों को बचा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

Tags: bus

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत