Candidates Chess Tournament : 17 वर्षीय गुकेश ने इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज का जीता खिताब

Candidates Chess Tournament : 17 वर्षीय गुकेश ने इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज का जीता खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ महत्वपूर्ण ड्रॉ खेलकर 14 में से नौ अंक हासिल कर विश्व शतरंज का खिताब जीत लिया है।

टोरंटो। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ महत्वपूर्ण ड्रॉ खेलकर 14 में से नौ अंक हासिल कर विश्व शतरंज का खिताब जीत लिया है।

इस जीत के साथ ही गुकेश 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए है। वह कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।

17 वर्षीय गुकेश ने 14वें और अंतिम राउंड में अमेरिकी हिकारू नाकामुरा के साथ आसान ड्रॉ खेला तथा टूर्नामेंट को 14 में से नौ अंकों के साथ समाप्त किया।

निर्णायक अंतिम दौर में, गुकेश ने काले मोहरों से नाकामुरा को बराबरी पर रोककर भव्य मंच के लिए अपनी तैयारी दिखाई। क्वीन्स गैम्बिट एक्सेप्टेड में नाकामुरा के प्रयासों के बावजूद, गुकेश ने नियंत्रण बनाए रखा, अंतत: जीत हासिल की।

Read More आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को दिया "कमजोर विदेश नीति" करार

खिताब जीतने के बाद गुकेश ने कहा, ''बहुत राहत महसूस कर रहा हूं और बहुत खुश हूं। मैं यह मजेदार खेल (फाबियो कारूआना और इयान नेपोमनियातची) को फॉलो कर रहा था और फिर मैं अपने दूसरे (ग्रेगोर्ज गेजवीस्की) के साथ टहलने गया। मेरे ख्याल से इससे मदद मिली।

Read More ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

इस खिताब के साथ गुकेश को 88,500 यूरो (लगभग 78.5 लाख रुपये) का नकद पुरस्कार दिया गया। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि पांच लाख यूरो है।

Read More ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया

गुकेश इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले दूसरे भारतीय है। इससे पहले वर्ष 2014 में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद यह खिताब जीता था।

आनंद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट में गुकेश को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि सबसे कम उम्र के चैलेंजर बनने के लिए गुकेश को बधाई। आपने जो किया है उस पर वाका चेस परिवार को बहुत गर्व है। आपने जिस तरह से खेला और कठिन तरीके से संभाला,मुझे निजी तौर पर बहुत गर्व है कि आपने किस तरह खेला और मुश्किल स्थिति को संभाला। इस पल का आनंद उठाएं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका