CBSE का बड़ा फैसला : 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में 2 बार, पहले चरण में बैठना अनिवार्य

यह नियम 2026 से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होगा

CBSE का बड़ा फैसला : 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में 2 बार, पहले चरण में बैठना अनिवार्य
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 2026 से नई परीक्षा प्रणाली को मंजूरी दे दी है।  इस बदलाव के तहत अब हर शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 2026 से नई परीक्षा प्रणाली को मंजूरी दे दी है।  इस बदलाव के तहत अब हर शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

अब तक यह केवल एक प्रस्तावित नीति के रूप में सामने आई थी, लेकिन अब इसे औपचारिक रूप से स्वीकृति मिल चुकी है। संयम भारद्वाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि यह नियम 2026 से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होगा। सीबीएसई द्वारा स्पष्ट किया गया है कि साल में आयोजित होने वाली इन दो परीक्षाओं में से पहली परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा में बैठना वैकल्पिक रहेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को सुधार का एक अतिरिक्त अवसर देना है।

Tags: CBSE

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई