नौकरशाही का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार : सिसोदिया

अरविन्द केजरीवाल को नोटिस भेजा है

नौकरशाही का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार : सिसोदिया
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर भाजपा ने केंद्र सरकार के माध्यम से पिछले 7 सालों से असंवैधानिक नियंत्रण कर रखा है और उनका असंवैधानिक तरीके से दुरुपयोग करती रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर निशाना साधने के लिए केंद्र सरकार नौकरशाही का दुरूपयोग कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर भाजपा ने केंद्र सरकार के माध्यम से पिछले 7 सालों से असंवैधानिक नियंत्रण कर रखा है और उनका असंवैधानिक तरीके से दुरुपयोग करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किस तरह अपने राजनैतिक हित साधने के लिए दुरूपयोग करती रही है, इसका उदाहरण कल दिल्ली के सूचना विभाग की सचिव एलिस वाज द्वारा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नाम भेजा गया नोटिस है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार के सूचना विभाग की सचिव एलिस वाज ने अरविन्द केजरीवाल को नोटिस भेजा है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली के बाहर जो विज्ञापन दिए थे, उनकी 163 करोड़ रूपये की वसूली अरविन्द केजरीवाल से की जाएगी। इसके साथ ही एलिस केजरीवाल को कानूनी रूप से धमकी दी है कि वह 163 करोड़ रूपये 10 दिन के अंदर जमा करे, नहीं तो उन पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एलिस भाजपा के निर्देश पर केजरीवाल को धमकी दे रही है।

Tags: manish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद