चारधाम यात्रा शुरू : गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुले, कल केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के पट खुलेंगे

हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए

चारधाम यात्रा शुरू : गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुले, कल केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के पट खुलेंगे

गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

देहरादून। अक्षय तृतीया पर बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरूआत हो गई। मां गंगा और यमुना की जय-जयकार के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में करीब 1100 और और यमुनोत्री में 3100 से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई।

हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास
प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई...
नकली घी बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई : 150 टीन किए बरामद, पैकिंग सामग्री तथा मशीनरी भी जब्त
इज़रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू : ट्रंप का दावा-सैन्य अभियानों को रोकने पर दोनों देश सहमत, जानें सीजफ़ायर पर कितने दिनों की बनी सहमति
जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला
एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद
रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा
एएनएम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में लगाया फंदा, लंबे समय से दोनों में थे प्रेम संबंध