चेन्नई पांचवीं बार चैंपियन बनी

आईपीएल फाइनल:  गुजरात को 5 विकेट से हराया, जडेजा ने अंतिम दो गेंदों पर बनाए 10 रन

चेन्नई पांचवीं बार चैंपियन बनी

इस जीत से कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुंबई भी पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुका है।

अहमदाबाद। हरफनमौला रवीन्द्र जडेजा द्वारा अंतिम दो गेंदों पर बनाए 10 रन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को यहां रिजर्व डे पर खेले गए आईपीएल के 16 वें संस्करण के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से पराजित कर पांचवी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। 

इस जीत से कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुंबई भी पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुका है। चेन्नई को अंतिम दो गेंदों पर 10 रन की दरकार थी। रवीन्द्र जडेजा ने पांचवी गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर थर्ड मैन की ओर चौका लगा सीएसके को पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बना दिया। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीत पहले गुजरात को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 96 व रिद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए। 

चेन्नई की पारी में तीन गेंद बाद ही बारिश शुरू हो गई। उस समय उसका स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन था। इसके बाद मैच रोक दिया गया। रात 12 बजे बाद जब मैच फिर से शुरु हुआ तब डकवर्थ-लुईस नियम के आधार प र चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का विजयी लक्ष्य दिया गया। चेन्नई ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बना लक्ष्य हासिल कर खिताब पर भी कब्जा कर लिया। 

नूर ने झटके दो विकेट 
गुजरात के लिए नूर अहमद ने शुरू  के दो विकेट झटके। उसने अपने दूसरे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। नूर ने अपने 3 ओवर में स्पेल में मात्र 17 रन देकर दो विकेट झटके। 

Read More प्रमोद तिवारी ने किया अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत: स्थायी शांति की अपील, विश्व शांति के लिए एक सकारात्मक कदम

पावरप्ले में बनाए 52 रन 
15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य लेकर उतरी सीएसके को रुतुराज गायकवाड ओर कॉनवे ने तेज-तर्रार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले के 4 ओवर में ही चेन्नई का स्कोर 52 रन तक पहुंचा दिया। रुतुराज ने 16 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। जबकि कॉनवे ने मात्र 25 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसके बाद रहाणे ने भी तेज पारी खेली लेकिन मोहित शर्मा ने उसे विजय शंकर के हाथों लपकवा पवेलियन लौटाया। 

Read More अमेरिका ने की युद्व विराम की घोषणा, पढ़ें युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान ने क्या रखीं शर्ते ?  

करीब 25 मिनट तक चला समापन समारोह
आईपीएल 2023 का समापन समारोह डीजे न्यूक्लेया की परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुई। न्यूक्लेया के बाद रैपर किंग ने मान मेरी जान और तू आ के देख ले जैसे गानों की परफॉर्मेंस दी। करीब 25 मिनट तक समापन समारोह चला। गुजरात की पहली पारी खत्म होने के बाद विवियन डिवाइन ने भी 10 मिनट तक  स्टेडियम के बीच परफॉर्मेंस दी। 

Read More 693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित