जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बड़ा संकट, वातावरण का संरक्षण करना है आवश्यक : धनखड़

निवारण में अपना सहयोग दें

जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बड़ा संकट, वातावरण का संरक्षण करना है आवश्यक : धनखड़

धनखड़ ने कहा कि मैंने राज्य सभा में आह्वान किया है कि हर संसद सदस्य साल में कम से कम 200 पेड़ लगाये और इसकी शुरुआत मैं खुद कर रहा हूं।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सुदेश धनखड़ ने दिल्ली में यमुना तट पर पौधारोपण किया। धनखड़ सुबह दिल्ली में यमुना तट पर असिता पहुंचे और एक पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के उपरांत धनखड़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बहुत बड़ा संकट है। मानव जीवन के लिए पृथ्वी के पर्यावरण और वातावरण का संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरणीय वातावरण देना मौजूदा पीढ़ी का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन की समस्या सर्वव्यापी है और प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि इसके निवारण में अपना सहयोग दें।

धनखड़ ने कहा कि मैंने राज्य सभा में आह्वान किया है कि हर संसद सदस्य साल में कम से कम 200 पेड़ लगाये और इसकी शुरुआत मैं खुद कर रहा हूं। जहां भी जाता हूं वृक्षारोपण अवश्य करता हूं। कई बार देखा गया है कि जिस स्थान पर किसी कार्यक्रम में जाते हैं, वहां पेड़ नहीं लग सकता, तो मैं वहां गमले में पौधारोपण करता हूं, जिसे फिर बाद में उचित स्थान पर लगा दिया जाता है।

 

Tags: dhankhad

Post Comment

Comment List

Latest News

जिम्मेदारों की लापरवाही, सौन्दर्यीकरण पर लगा ग्रहण, दो माह पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराई थी शहर में चित्रकारी जिम्मेदारों की लापरवाही, सौन्दर्यीकरण पर लगा ग्रहण, दो माह पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराई थी शहर में चित्रकारी
प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं ओबरब्रिजों पर की गई चित्रकारी भी अब अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। 
सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव
संसद में पीएम मोदी का भाषण : बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला, कहा- कुछ लोगों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है
एसबीआईओए जयपुर सर्कल के महासचिव और अध्यक्ष ने संभाला पदभार
छात्रों को कुशल बना रही राजस्थान सरकार : प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा देने पर दिया जोर, दिलावर ने कहा - हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 4 पॉलिसी को दी मंजूरी
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से चेकिंग कार्य ठप : करीब 200 उड़नदस्तों ने बंद की वाहन चेकिंग, परिवहन विभाग को होगी राजस्व हानि