ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर कांग्रेस का फिर केंद्र पर हमला : इकोसिस्टम से दुष्प्रचार चला रही सरकार, जयराम बोले- चीन के प्रति नरम दिखाने की कोशिश

चीन के प्रति सुनियोजित और चरणबद्ध समर्पण नीति अपनाती रही सरकार

ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर कांग्रेस का फिर केंद्र पर हमला : इकोसिस्टम से दुष्प्रचार चला रही सरकार, जयराम बोले- चीन के प्रति नरम दिखाने की कोशिश
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार पर्यावरणीय चिंताओं को दबाने के लिए दुष्प्रचार कर रही है और आलोचकों को ‘चीन समर्थक’ दिखाया जा रहा है। उन्होंने चीन नीति, व्यापार घाटे और लद्दाख मुद्दे पर भी सरकार को निशाने पर लेते हुए परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि सरकार अपने 'इकोसिस्टम के जरिए ऐसा दुष्प्रचार चला रही है, जिसमें परियोजना से होने वाली पर्यावरणीय तबाही पर चिंता जताने वालों को 'चीन के प्रति नरम दिखाने की कोशिश की जा रही है। रमेश ने बुधववार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर कहा कि यह सरकार चीन के प्रति निरंतर, सुनियोजित और चरणबद्ध समर्पण की नीति अपनाती रही है। उन्होंने दावा किया कि 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान ने लद्दाख में शहीद हुए 20 जवानों का अपमान किया। साथ ही आरोप लगाया कि चीन के साथ बातचीत में भारत ने पारंपरिक गश्त और चराई के अधिकार छोड़े हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि 2025-26 में भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा लगभग 115 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की प्रतिक्रिया में चीन की भूमिका पर सरकार चुप रही। रमेश ने कहा कि ग्रेट निकोबार परियोजना मुख्यत: व्यावसायिक है और इसका पर्यावरण तथा स्थानीय समुदायों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ेगा। ग़ौरतलब है कि ग्रेट निकोबार को लेकर कांग्रेस ने हाल के दिनों में केंद्र सरकार पर बार-बार आरोप लगाये हैं, इससे पहले भी कई पत्रों के जरिए रमेश ने केंद्र सरकार से कई सारे सवाल पूछे हैं।

 

Read More चेन्नई में एक-एक कर गिरते गए श्रमिक : अमोनिया गैस रिसाव बना मौत का जाल, निजी फैक्ट्री में 7 श्रमिकों की थमीं सांसें

 

 

Read More कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य