कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को करार दिया राजनीति का सबसे बड़ा फ्रॉड, कहा- चुनाव जीतने के लिए महिलाओं से कर रहे झूठे वादे 

महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का आम आदमी पार्टी ने किया था वादा

कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को करार दिया राजनीति का सबसे बड़ा फ्रॉड, कहा- चुनाव जीतने के लिए महिलाओं से कर रहे झूठे वादे 

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को राजनीति का सबसे बड़ा फ्रॉड करार देते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी को जिताने के लिए पंजाब की महिलाओं से झूठे वादे किए थे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को राजनीति का सबसे बड़ा फ्रॉड करार देते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी को जिताने के लिए पंजाब की महिलाओं से झूठे वादे किए थे, वैसे ही लुभावने वादे अब दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भी यहां की महिलाओं से किए जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेस के पंजाब के नेताओं  ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा कर रहे हैं। पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के समय महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल होने जा रहे हैं, लेकिन पंजाब की किसी महिला को वादे के अनुसार कोई पैसा अब तक नहीं मिला है।

बरार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे और अब वहां इस पार्टी की सरकार बने हुए तीन साल होने को हैं, लेकिन जनता ने जिन वादों के भरोसे आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया पंजाब के लोग भी उनसे किये वादों के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि वे पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देंगे। अब ऐसा ही वादा दिल्ली की महिलाओं से किया है। लेकिन जब इन वादों पर पार्टी प्रमुख अरङ्क्षवद केजरीवाल से सवाल पूछा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वे इन वादों को पूरा करने के लिए पैसा कहां से लाएंगे, इसके लिए बजट कहां से आएगा।

उन्होंने कहा कि जैसे इस पार्टी की सरकार ने पंजाब की महिलाओं को झांसा दिया, उसी तरह अब चुनाव जीतने के लिए दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा करने जा रही है। हम दिल्ली की जनता और महिलाओं से कहना चाहते हैं कि आपको झूठी बातों और झूठे वादों में नहीं आना है। आपको दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनानी है जिसने 15 साल तक दिल्ली की छवि, दिशा और दशा बदली है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा Þकांग्रेस ने जो कहा है वो हमेशा किया है और मैं दिल्लीवासियों से बताना चाहता हूं कि पंजाब के सभी नेता चुनावों के समय दिल्ली आएंगे। हम आपको बताएंगे कि कैसे केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को धोखा दिया है। जो नेता महिलाओं- बहनों से झूठ बोल सकता है वो क्या कुछ नहीं कर सकता। कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में विकास के काम किए जिसके चलते आज भी दिल्लीवासी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को याद करते हैं। हम दिल्ली वालों से कहना चाहते हैं कि अगर आप अच्छी सरकार चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी के बहकावे में कभी भी मत आना।

Read More जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह

उन्होंने कहा कि राजनीति में सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड अरङ्क्षवद केजरीवाल है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को तीन साल होने को हैं और हमारे यहां आज तक महिलाओं को एक रुपया नहीं दिया। अब केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए देने की बात कर रहे हैं। जब पंजाब में केजरीवाल से सवाल पूछा गया कि आप महिलाओं को पैसे कहां से देंगे, तो ये कहने लगे कि मैं रेवेन्यू का आदमी हूं- मुझे पता है कि पैसा कहां से लाना है लेकिन आज पंजाब की हालत ये है कि पिछले तीन साल में किसी पंचायत को एक रुपया नहीं दिया गया। पंजाब की कॉर्पोरेशन, नगरपालिकाओं को एक रुपया नहीं दिया गया, ग्रामीण इलाकों की अधिकतर सड़कें तबाह हो चुकी है। दिल्ली की महिलाओं और लोगों से मेरी गुजारिश है कि आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आना है, क्योंकि इन्होंने न तो पंजाब में रुपए दिए और न दिल्ली में देंगे।

Read More हिजबुल्ला पर इजरायल का बड़ा हमला: 31 लोगों की मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम, अन्य 149 घायल 

 

Read More नेपाल चुनाव: दो मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी