कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान जड़ा थप्पड़, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया- यह भाजपा की हताशा का परिणाम

कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान जड़ा थप्पड़, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया- यह भाजपा की हताशा का परिणाम

कांग्रेस ने पार्टी के उत्तर पूर्व दिल्ली की लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे भाजपा की कायरतापूर्ण हरकत तथा चुनाव में अवश्यम्भावी हार की हताशा करार दिया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस तरह की हरकतों का कोई असर होने वाला नहीं है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के उत्तर पूर्व दिल्ली की लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कायरतापूर्ण हरकत तथा चुनाव में अवश्यम्भावी हार की हताशा करार दिया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस तरह की हरकतों का कोई असर होने वाला नहीं है।

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुए इस हमले को भाजपा का पुराना रवैया बताया और कहा कि हार सामने देखते हुए उसने गुंडों का सहारा लेकर विपक्षी दलों के उम्मीदवार को डराने धमकाने का खेल खेला है लेकिन कांग्रेस का बब्बर शेर कन्हैया इससे डरने वाला नहीं है। इंडिया गठबंधन कन्हैया के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि अपनी ऐतिहासिक हार सामने देख घबराई भाजपा एक बार फिर गुंडागर्दी और हिंसा के अपने पुराने और सामान्य रवैये का सहारा ले रही है। हमारे उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर भाजपा के गुंडों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला बेहद ङ्क्षनदनीय है और उनकी हताशा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि कन्हैया कांग्रेस के बब्बर शेर हैं  और ऐसी घटिया हरकतों से वह घबराने वाले नहीं हैं। फासीवादी और आपराधिक शासन की इस गंदी रणनीति के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े है। 

Read More मिश्रित संकेतों के बीच गुरूवार को शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी का असर साफ दिखा। कीमती धातुओं में बड़ी गिरावटई। चांदी 32,400 रुपए गिरकर...
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश