कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी

1,080 एकड़ भूमि हस्तांतरण और लैंड बैंक नीति का विरोध

कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर लगभग 40 स्थानों पर सरकारी जमीनें और हेरिटेज संपत्तियां औने-पौने दामों में निजी हाथों को सौंपकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने आरटीआई साक्ष्यों के आधार पर राज्यपाल को ज्ञापन देने और कार्रवाई न होने पर अदालत जाने की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में सरकारी जमीन औने-पौने दाम पर निजी हाथों को सौंपकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसे लेकर पार्टी राज्यपाल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगी और कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तथा उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे उत्तराखंड में करीब 40 स्थानों पर सरकारी जमीनों, हेरिटेज संपत्तियों और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी जमीनों को बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत पर निजी लोगों को सौंपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमीनों के मामले में सारी शक्तियां अपने हाथ में केंद्रित कर ली हैं और अनुशंसा समिति में भी वह अकेले सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में आईडीपीएल की 633 एकड़ जमीन, मसूरी की 142 एकड़ जमीन तथा धनोल्टी, नैनीताल और रामगढ़ में वन भूमि से जुड़े मामले भी गंभीर हैं। इसी तरह का मामला डाकपत्थर में 190 एकड़ और रानीबाग में 53 एकड़ जमीन का भी हैं। इन जमीनों को किस आधार पर और किसे सौंपा जा रहा है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बार जमीन निजी हाथों में चली गई तो फिर उसे वापस लेना मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि धामी सरकार लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रही है और उन्हें धोखा दे रही है। मुख्यमंत्री पर अपने प्रचार प्रसार के लिए 11 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में विकास कार्य हुए होते तो यह पैसा खर्च करने की ज़रूरत नही होती और राज्य की यह स्थिति भी नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस नेता और आम लोग जमीनों की कथित बंदरबांट तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि इन मामलों में कांग्रेस ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत तथ्य जुटाए हैं और इन दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कानूनी विकल्प अपनाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो साइन से विभिन्न विभागों की 1,080 एकड़ जमीन उत्तराखंड निवेश और ढांचागत विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) को सौंप दी गई है। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि जमीन किससे लेनी और किसे देनी है- ये दोनों काम खुद धामी ही तय करेंगे।

Read More पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि अब निजी हाथों को जमीन सौंपने के लिए टेंडर निकाले गए हैं, जिसमें पटवा डांगर की 14 एकड़ जमीन, अलकनंदा होटल शामिल है। उनका कहना था कि राज्य सरकार भूमि बैंक के जरिए लोगों के लिए काम ही नहीं करना चाहती वह बस जमीनों को मार्केट रेट के बजाए औने-पौने दाम पर निजी लोगों को सौंप रही है।

Read More महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
बिना एक भी पार्सल ढोए 653 करोड़ मांगने वाली कंपनी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। राजस्थान रोडवेज से...
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान