देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, तीसरी बार मिली कमान

महाराष्ट्र में 2 डिप्टी सीएम होंगे

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, तीसरी बार मिली कमान

फड़नवीस इससे पहले भी महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हे। वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति के नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फड़वीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फड़नवीस को विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। महायुति में शामिल शिवसेना के नेता एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने पहले ही भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता से काम करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र में 2 डिप्टी सीएम होंगे। इनमें एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम शामिल है। फड़नवीस इससे पहले भी महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हे। वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

भाजपा के पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने पार्टी के 132 विधायकों के सामने फड़नवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पंकजा मुंडे एवं कई अन्य विधायकों ने पूरे उत्साह से अनुमोदन किया। रूपाणी ने विधायकों से पूछा कि यदि उनके मन में किसी और के नाम का प्रस्ताव है, तो वे रखें लेकिन सभी विधायकों ने एकस्वर से फड़नवीस के नाम पर सहमति जतायी। इसके बाद फड़नवीस को नेता चुने जाने की घोषणा की गयी।

Tags: fadnavis

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत  प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत 
विधानसभा में प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ा जाए या नहीं, इस विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही।
चिड़ियाघर लगाएगा बर्ड फेयर : पक्षी विशेषज्ञ देंगे विभिन्न बर्ड्स की जानकारी, बच्चे करेंगे मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन 
एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता
सिटी बसों के लिए प्राइवेट कम्पनियों से ली जाएंगी सेवाएं : विधानसभा में झाबर सिंह खर्रा ने दिया जवाब, विपक्ष ने जताया सरकार की कार्यशैली पर विरोध; जूली ने कहा- प्राइवेट कम्पनियों को काम सौंपकर जिम्मेदारी से बच रही सरकार 
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर भारत पहुंचा विमान, 104 लोग थे सवार
महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार : श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, ईश्वर से की घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना 
ईसरदा बांध परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू : अवाप्ति में  363.3508 हेक्टेयर सरकारी और 9.8111 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल, विभाग ने जारी की विज्ञप्ति