द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान : 2 अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली महिला राष्ट्रपति, पायलट और अधिकारियों से की बात

नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा 

द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान : 2 अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली महिला राष्ट्रपति, पायलट और अधिकारियों से की बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी, वह दो अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह उड़ान नारी सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जा रही है और राफेल विमान के बेड़े में शामिल होने के बाद हुई।

अंबाला। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वायु सेना के अंबाला स्टेशन से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति ने 2023 में वायु सेना के तेजपुर स्टेशन से सुखोई विमान में उडान भरी थी। इस तरह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उडान भरने वाली वह पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मु देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम भी सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं। इसे नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वायु सेना के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वायु सेना प्रमुख ने उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति को विमान में उड़ान भरने से पहले विमान और उडान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी और उनका व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया।

Read More तृणमूल कांग्रेस को झटका : 2 वरिष्ठ नेताओं ने छोड़े पद, इस्तीफे की घोषणा

राष्ट्रपति का अंबाला वायु सेना से राफेल में उडान भरने का एक महत्व यह भी है कि फ्रांस से खरीदे गए इस विमान को पहले स्क्वाड्रन के माध्यम से इसी हवाई अड्डे पर वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था। 

Read More जयराम रमेश का इस्लामाबाद एमओयू को लेकर केंद्र पर प्रहार, बोले- यह सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका

 

Read More ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास