दिल्ली में घने कोहरे के कारण 125 से अधिक उड़ानें रद्द : 8 उड़ानें दूसरे शहरों में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर कम रही दृश्यता

9 बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 64 उड़ानें रद्द

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 125 से अधिक उड़ानें रद्द : 8 उड़ानें दूसरे शहरों में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर कम रही दृश्यता

दिल्ली आने वाली आठ उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हवाई अड्डे पर दृश्यता मीटर रह गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह को 125 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं और 8 उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए रवाना करना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 64 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा, दूसरे शहरों से यहां आने वाली भी इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली आने वाली आठ उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हवाई अड्डे पर दृश्यता कम रही।

दिल्ली हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि रात एक बजे के बाद से ही कैट-3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का परिचालन हो रहा है। सुबह 10 बजे तक भी यही स्थिति बनी रही। इसका आशय है कि जो विमान और चालक दल के सदस्य कैट-3 के लिए योग्य हैं। वही लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। कैट-3 उपकरण समर्थित लैंडिंग और टेकऑफ की सबसे उन्नत सुविधा है, जिसका इस्तेमाल बेहद घने कोहरे की स्थिति में किया जाता है। विमान सेवा कंपनियों ने भी यात्रियों को परामर्श जारी करते हुए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पता करने की सलाह दी है।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश