मेघालय में सुबह-सुबह आया भूकंप, 5.1 रिक्टर स्केल तीव्रता से हिली धरती, जानमाल की हानि नहीं

पूर्वोत्तर में भूकंप: 5.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती

मेघालय में सुबह-सुबह आया भूकंप, 5.1 रिक्टर स्केल तीव्रता से हिली धरती, जानमाल की हानि नहीं

असम के मोरीगांव में सोमवार तड़के आए 5.1 तीव्रता के भूकंप ने मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को हिला दिया। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ।

शिलांग। मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को आज सुबह आये भूकंप ने हिलाकर रख दिया, जिससे यहां के निवासियों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित पूर्वोत्तर भूकंप विज्ञान केंद्र (एनईएससी) के अनुसार, भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार सुबह 04:17:40 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर, असम के मोरीगांव जिले में 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञानियों द्वारा सात पूर्वोत्तर राज्यों - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को विश्व का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र माना जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान