ईडी ने मर्लिन ग्रुप पर मारा छापा : कथित भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का खुलासा, राजनीतिक नेताओं के साथ सरकार के सार्वजनिक अधिकारियों के बीच मिले संबंध

रियल एस्टेट परियोजनाओं को शुरू करके फायदा उठाया

ईडी ने मर्लिन ग्रुप पर मारा छापा : कथित भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का खुलासा, राजनीतिक नेताओं के साथ सरकार के सार्वजनिक अधिकारियों के बीच मिले संबंध

मर्लिन प्रोजेक्ट्स के सुशील और साकेत मोहता से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में जाली दस्तावेजों से जमीन कब्जाने और बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के जरिए मुनाफा कमाने का खुलासा हुआ। राजनीतिक व सरकारी संबंधों की भी जांच जारी, अहम डिजिटल सबूत जब्त।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने सुशील मोहता और साकेत मोहता द्वारा प्रवर्तित मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ चल रही धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच के सिलसिले में 7 परिसरों पर छापेमारी की। छापेमारी में पता चला कि आरोपियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं ने कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाकर सार्वजनिक भूमि सहित कई भूखंडों पर धोखाधड़ी से कब्जा किया था। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच में पता चला है कि सुशील मोहता, साकेत मोहता और उनसे जुड़ी संस्थाओं ने विभिन्न भूखंडों को अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाए। आरोपियों ने बाद में इन भूमि का व्यावसायिक रूप से बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट परियोजनाओं को शुरू करके फायदा उठाया।

जाली दस्तावेजों के आधार पर खुद को वैध मालिक बताकर, उन्होंने कथित तौर पर आम जनता को इन परियोजनाओं में बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारी ने बताया, आगे की जांच में मर्लिन समूह और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ राज्य सरकार के सार्वजनिक अधिकारियों के बीच संबंध मिले हैं। समूह और उसके प्रमोटरों के साथ उनकी भूमिका और वित्तीय लेन-देन की वर्तमान में जांच की जा रही है। ईडी ने बताया कि छापेमारी वाले परिसरों से आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं और मामले की जांच जारी है ।

 

Read More भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर

 

 

Read More मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक

Tags: ED

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश
बाबा साहब का पहला और सबसे बड़ा संदेश यह है कि शिक्षा केवल नौकरी का साधन नहीं, आत्मसम्मान और मुक्ति...
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव
कामवाली ने रची साजिश : 50 लाख की डकैती का 3 घंटे में खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
बंद मकान में मिला सरकारी टीचर का शव, हार्ट अटैक की आशंका
रेजिडेंट डॉक्टर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म : ई-मित्र संचालक ने भी उठाया फायदा, दोनों गिरफ्तार
प्रदेश के निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे का शटडाउन, पांच हजार छोटे-बड़े अस्पताल रहेंगे बंद
पश्चिम एशिया तनाव : सुरक्षा परिषद में पश्चिमी एशिया पर रूस-चीन के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, रूसी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा