कर्नाटक में वोट चोरी का मिला सबूत : अब लोकसभा और हरियाणा चुनाव में हुई चोरी का भी करेंगे खुलासा, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा और चुनाव आयोग लोकतंत्र को करना चाहते हैं खत्म 

केंद्र में भाजपा की जनता की चुनी हुई सरकार नहीं है

कर्नाटक में वोट चोरी का मिला सबूत : अब लोकसभा और हरियाणा चुनाव में हुई चोरी का भी करेंगे खुलासा, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा और चुनाव आयोग लोकतंत्र को करना चाहते हैं खत्म 

रीगा ब्लॉक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार जनता की चुनी हुई सरकार नहीं है और इसका गठन वोट चोरी से हुआ है। 

रीगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में वोट चोरी का सबूत मिला है, जिसकी वजह से उनका गठबंधन बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा चुनाव आयोग की मिलीभगत का पर्दाफाश करने में सफल रहा और शीघ्र ही पूरे प्रमाण के साथ 2024 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा में हुई वोट चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। गांधी ने सीतामढ़ी जिले के रीगा ब्लॉक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की जनता की चुनी हुई सरकार नहीं है और इसका गठन वोट चोरी से हुआ है। 

कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी के खुलासे के बाद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने गठबंधन के साथियों के साथ वोटर अधिकार यात्रा निकाली है, ताकि प्रदेश में मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी का प्रमाण के साथ खुलासा करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन 65 लाख लोगों के नाम बिहार की मतदाता सूची से काट दिए गये, उनमें कोई अमीर व्यक्ति नही है और सभी प्रभावित नाम गरीब, वंचित और शोषित लोगो के हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग देश मे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमीरों के पास बहुत कुछ होता है, लेकिन गरीबो के पास अपनी अस्मिता और हक को बचाने के लिए एक ही साधन है और वह है उनका मताधिकार जिसकी बदौलत मजबूत सरकारे भी गिरा दी जाती हैं। गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों में अन्य राज्यो के मुकाबले राजनीतिक जागरूकता ज्यादा है और उन्हें बेवकूफ बनाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बिहार में यात्रा करते हुए बिहारियों की राजनीतिक प्रतिबद्धता का मैं कायल हो गया हूँ और भाजपा जितना भी जोर लगा ले प्रदेश में एक भी वोट चोरी नही होने दिया जाएगा।

 

Read More कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी

Tags: theft

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग संभव न होने पर दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जयपुर डायवर्ट। एयर एशिया की...
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान
ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन
उत्तर प्रदेश में चलती कार बनी आग का गोला : चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार पूरी तरह जलकर खाक