विदेश मंत्री की दो टूक : अपनी रक्षा के लिए किसी से नहीं पूछेगा भारत, जयशंकर ने कहा- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी अच्छे नहीं 

यह समझौता संभव नहीं 

विदेश मंत्री की दो टूक : अपनी रक्षा के लिए किसी से नहीं पूछेगा भारत, जयशंकर ने कहा- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी अच्छे नहीं 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आईआईटी मद्रास में पाकिस्तान को बुरा पड़ोसी बताते हुए आतंकवाद पर कड़ी चेतावनी दी। पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने लोगों की रक्षा के लिए जो जरूरी होगा करेगा। आतंकवाद के बीच सिंधु जल संधि जैसे लाभ संभव नहीं हैं।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को बुरा पड़ोसी करार देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर चेतावनी दी है। उन्होंने आईआईटी मद्रास में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा। मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में था। जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया और अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया।

जो करना होगा वो करेंगे :

एस जयशंकर ने कहा कि हम उस अधिकार का प्रयोग कैसे करते हैं, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हम अपनी रक्षा के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे।

यह समझौता संभव नहीं :

Read More के.सी. वेणुगोपाल का सत्तापक्ष पर पक्षपात का आरोप, बोलें-विपक्ष के लिये सदन में कोई जगह नहीं, अपनी बात रखने का भी दिया जाता मौका

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के बारे में बात करते हुए कहा कि कई साल पहले हमने जल बंटवारे की व्यवस्था पर सहमति जताई थी, लेकिन दशकों तक आतंकवाद जारी रहने पर अच्छे पड़ोसी का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। अच्छे पड़ोसी का कोई अस्तित्व नहीं रहता, तो उसके लाभ भी नहीं मिलते। आप यह नहीं कह सकते, कृपया मेरे साथ पानी साझा करें, लेकिन मैं आपके साथ आतंकवाद जारी रखूंगा। यह समझौता संभव नहीं है।

Read More फैकल्टी और कर्मचारियों की कमी के आंकड़े जारी करते हुए राज्यसभा में उठा एम्स रायबरेली की अनदेखी का मुद्दा, मेडिकल गरीबी के कुचक्र में फंसने का लगाया आरोप

गौरतलब है कि पिछले महीने विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि भारत की अधिकांश समस्याएं पाकिस्तानी सेना से उत्पन्न होती हैं। जिस तरह अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, उसी तरह अच्छे सैन्य नेता भी होते हैं और जाहिर तौर पर उतने अच्छे नहीं होते। इसे पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के संदर्भ में देखा गया।

Read More नकल रहित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जल्द शुरू होगी 12वीं कक्षा की प​रीक्षाएं

हमारे पड़ोसी बुरे :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी बुरे हैं। उदाहरण के लिए पश्चिम में स्थित हमारे पड़ोसी को देखें, अगर कोई देश जानबूझकर, लगातार और बिना पश्चाताप किए आतंकवाद को जारी रखने का फैसला करता है, तो हमें आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। हम उस अधिकार का प्रयोग करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
एएनटीएफ ने राजस्थान में बड़े ऑपरेशन चलाकर एमडी किंग सहित कई तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारी मात्रा में...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी